जर्मनी। उत्तर प्रदेश की आगरा की रहने वाली पूजा मिश्रा जर्मनी के म्यूनिख में रहकर भारतीय सभ्यता व संस्कृति का परचम लगातार बुलंद किए हुए हैं. पूजा मिश्रा एक सफल महिला उद्यमी के रूप में म्यूनिख में जानी जाती हैं। पूजा मिश्रा एक आईटी कंपनी के संचालन के साथ ही अन्य विविध व्यापार क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हुए हैं। पूजा मिश्रा जर्मनी के म्यूनिख में अक्सर भारतीय मूल के लोगो के सामने आने वाली समस्याओं का भी समाधान कराती हैं। पूजा मिश्रा को जर्मनी के म्यूनिख कोंसुलेट द्वारा योगा दिवस पर जर्मनी के लोगो को योगा कराने के लिए आमंत्रित किया था। पूजा मिश्रा ने म्यूनिख के लोगों को योग गुरु के रूप में योगा कराया।
योगा के बाद पूजा मिश्रा ने योगा के बारे में योग करने आए लोगो को जानकारी देकर बताया कि योग करने से कितने अधिक फ़ायदे हैं। योग के बाद म्यूनिख के वाइस कोंसुलेट निरंजन कुमार ने पूजा मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।