Monday, September 25, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः हिमालय दिवस पर राजधानी दून में निकली जागरूकता रैली! पद्मभूषण डॉ....

उत्तराखण्डः हिमालय दिवस पर राजधानी दून में निकली जागरूकता रैली! पद्मभूषण डॉ. जोशी ने हिमालय संरक्षण में भागीदारी का किया आहवान

देहरादून। हिमालय दिवस के मौके पर आज राजधानी दून में जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान हिमालय पुत्र के नाम विख्यात पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने लोगों से हिमालय संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया। हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत राजधानी के घंटाघर से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। रेंजर ग्राउंड से घंटाघर होते हुए रैली गांधी पार्क पहुंची। अपनी रैली के जरिए उन्होंने कहा कि सबका हिमालय को समझने का समय आ चुका है। जो यहाँ बसे हैंए दूर हैं या फिर सैलानी। क्योकि इसने सबकी सेवा की और स्वागत किया। इसे अकेला ना छोड़ें और ना भोगने का सामान समझें ये खुद में जीवित है और हमारा भी जीवन इसी से है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें