शरीर को चलाने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। रोजाना के दाल-रोटी चावल से सभी पोषक तत्वों को पूर्ति होना संभव नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि ठीक होते हुए भी आपको कमजोरी और थकान महसूस होती है, या शरीर में सुन्न चलने लगती है, चलते-चलते ही थक जाते हैं या दिल की धड़कन अचानक से तेज हो जाती है। ये संकेत देता है कि शरीर में विटामिन की कमी हैं। ये लक्षण विटामिन-बी12 की कमी के हैं, अगर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होती है तो रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं ठीक से काम नहीं करती है। तो चलिए जानते हैं कि शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए क्या किया जा सकता है।
प्राकृतिक तरीके से कैसे लें विटामिन-बी12
केला– केले में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी12 मौजूद होता है। इसके अलावा केले में फाइबर भी भरपूर होता है, जो शरीर को तनाव मुक्त करने से लेकर अच्छी नींद में सहायक होता है। केले से आप कई घंटों तक उर्जावान महसूस कर सकते हैं।
चुकंदर– चुकंदर भी विटामिन-बी 12 से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-बी12 के अलावा विटामिन, खनिज, कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के कई रोगों को ठीक करने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो भी चुकुंदर आपके लिए फायदेमंद है।
काले चने– काले चने का रोजाना सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। चने में विटामिन-बी12 की मात्रा भरपूर होती है, इसके अलावा प्रोटीन और बाकी चीजें भी पाई जाती है। शरीर की कमजोरी को दूर करने में चना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।चने से आयरन भी होता है, जो खून में आयरन की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा आप अंकुरित दालों का भी इस्तेमाल कर सकते है।