Monday, December 4, 2023
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: पर्यटकों के स्वागत के लिए औली तैयार! भारत के स्विट्जरलैंड में...

उत्तराखंड: पर्यटकों के स्वागत के लिए औली तैयार! भारत के स्विट्जरलैंड में लिजिए स्कीइंग का मजा

सर्दियों में पर्यटकों का स्वागत करने को औली तैयार है। चमोली जिले में औली स्की रिजॉर्ट और हिल स्टेशन पर्यटकों की राह देख रहा है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा पर्यटक यहां विभिन्न प्रकार की साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। जोशीमठ में भूस्खलन ने औली के पर्यटन को अत्याधिक प्रभावित किया था। इसकी वजह से पर्यटक भी औली जाने से कतरा रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर पर्यटकों ने जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर होटल में कमरों की बुकिंग पहले से ही कर दी है। साथ ही टूर कंपनियों ने भी पर्यटकों के लिए टूर पैकेज तैयार कर लिए हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें