Monday, September 25, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने शुरू किया यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’ कार्यक्रम

कांग्रेस ने शुरू किया यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’ कार्यक्रम

प्रदेश में आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस अपने सहयोगी संगठन यूथ कांग्रेस को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में यूथ कांग्रेस ने ‘बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो’ कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। इस दौरान यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. ताकि, आने वाले नगर निकाय और लोकसभा चुनावों में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मजबूत कर सकें.यूथ कांग्रेस ने ‘बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो’ कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी शामिल हुए। करन माहरा का कहना है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण देकर तराशा गया है. युवा पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वो सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। जिससे आमजन को बीजेपी की कथनी और करनी का अंतर स्पष्ट दिखाई दे सके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से रूपरेखा तय की गई है। उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है। सेकंड लाइन की लीडरशिप को तैयार करने को लेकर यह कार्यक्रम रखा गया था। क्योंकि आने वाले भविष्य के नेता इन्हीं कार्यकर्ताओं से निकलकर सामने आएंगे। इधर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत भुल्लर का कहना है कि आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में 26 से 28 जुलाई को ‘बेहतर भारत की बुनियाद’ नाम से राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है. जो कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव की रणनीति को लेकर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं। आगामी नगर निकाय, लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से यूथ कांग्रेस अपने संगठन को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आएगी और जीत हासिल करेगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें