Tuesday, September 26, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपौड़ी में खाई में गिरा मैक्स वाहन,7 लोग घायल

पौड़ी में खाई में गिरा मैक्स वाहन,7 लोग घायल

पौड़ी में खैरालिंग मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। ऋषिकेश में भारी बारिश से हर जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं सौंग नदी में पिकनिक बनाने गए तीन व्यक्तियों का रायपुर पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कल्जीखाल ब्लॉक अंतर्गत बड़कोट गांव के खैरालिंग मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटना हो गया। जिसमें वाहन चालक समेत 7 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर घंडियाल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे मामले में सोंग नदी में पिकनिक बनाने गए तीन व्यक्ति नदी में फंस गए थे जिन्हें रायपुर पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है। ऋषिकेश और आसपास के इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश से बरसाती नाले उफान पर हैं। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दरअसल नाहसैंण-बडकोट-कांसखेत मोटरमार्ग पर यात्रियों से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने बताया कि दुर्घटना में 76 वर्षीय उमा देवी निवासी बडकोट, शमा देवी 60 साल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि दुर्घटना में घायल अन्य 5 का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में उपचार किया जा रहा है।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें