Monday, September 25, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचकराता से विकासनगर जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, दो लोगों की...

चकराता से विकासनगर जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, महिला घायल

विकासनगर। चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर मौत हो गई। यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्‍ते में यह हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, चकराता के क्वानू महलोत से रोज की तरह एक यूटिलिटी वाहन विकासनगर की ओर निकला था। गांव से थोड़ी दूरी पर अचानक वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन खाई में लुढ़का और टोंस नदी में जा गिरा। इस सड़क हादसे में यूटिलिटी वाहन में बैठे लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को हायर सेंटर भिजवाया गया है। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू अभियान चलाया. मृतकों और घायल महिला को खाई से सड़क पर लेकर आए।

तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि वाहन में तीन लोग सवार थे। तीन सवारों में से दो यात्रियों की मौकै पर ही मौत हो गई है। एक महिला घायल है. मौकै पर तहसील प्रशासन की टीम पहुंच गई है। मृतकों के नाम मनोज 27 साल पुत्र राजेंद्र निवासी क्वानू मेहलोथ और पूरण सिंह 48 साल पुत्र बरदावर सिंह निवासी क्वानू मेहलोथ हैं। घायल महिला का नाम सामो देवी है. सामो देवी की उम्र 42 है और उसके पति नाम पूरण सिंह निवासी क्वानू मेहलोथ है। सामो देवी के पति पूरण सिंह की हादसे में मौत हो गई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें