गंगोलीहाट। आज पीएम श्री गोपाल दत्त पाठक जीजीआईसी, गंगोलीहाट में छात्राओं के भविष्य को लेकर दो महत्वपूर्ण पड़ाव देखने को मिले। इस दौरान आगामी बोर्ड परीक्षाओं के डर को दूर करने के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित हुआ। प्रधानाचार्या सुमित्रा बोहरा और शिक्षकों ने छात्राओं को तनाव मुक्त परीक्षा का मंत्र दिया। इस मौके पर कक्षा 10 और 12 की छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हुआ। नम आंखों और सुनहरे सपनों के साथ छात्राओं ने अपने स्कूल को अलविदा कहा। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष दीपक सिंह वोहरा और एसएमसी अध्यक्षा लीला मेहरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

